फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पाइप लाइन लीकेज होने और टूटी सड़कों की समस्या से जूझ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के वार्ड 13 स्थित कांशीराम कॉलोनी की हालत ठीक नहीं है। 16 वर्ष पूर्व बनी कॉलोनी की स्थिति रखरखाव के अभाव में जर्जर हालत में पहुंच गई है। यहां रहने वाले नागरिकों का कहना है कि काॅलोनी में बने घरों से मलबा टूटकर गिरता रहता है। आलम यह कि यहां के लोग कॉलोनी छोड़ कर सुरक्षित स्थान पर जाने का मन बना रहे हैं। इस कॉलोनी का निर्माण बसपा की सरकार में 2010 में हुआ था। कॉलोनी में सड़कें टूटी हुई हैं।
विज्ञापन

यहां के लाेगों का कहना है कि कई बार इस बारे में प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन भी दे चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीने के पानी की भी समस्या है। लोग वहां लगे हैंडपंपों का अशुद्ध पानी पीने को मजबूर हैं। इस वार्ड में नई पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई कई सड़कों की हालत ऊबड़-खाबड़ है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं और पाइपलाइन भी लीकेज होने से समस्या बढ़ती जा रही है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद इरफान सैफी का कहना है कि कांशीराम कॉलोनी डूडा के अंतर्गत आती है। उसके द्वारा ही इसका पुनर्निर्माण या मरम्मत की जाएगी। इस बारे में नगर पालिका की ओर से डूडा को लिखा जाएगा। अध्यक्ष का कहना है कि इसके बाद भी नगर पालिका वहां पर सफाई व्यवस्था और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।
बयान
तीन मंजिल की कॉलोनी की हालत खस्ता है। रोजाना ऊपर से मलबा टूट कर गिरता रहता है। डर के माहौल में लोग रह रहे हैं। इस स्थिति के चलते वे यहां परिवार सहित जाने का मन बना रहे हैं। पीने के पानी की भी समस्या है। -शक्ति सिंह, कांशीराम कॉलोनी निवासी
विज्ञापन

कॉलोनी के लोग कई बार इस बारे में अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। अधिकारी आते हैं और कॉलोनी को देखकर चले जाते हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है।- जियाउल हसन, दुकानदार, कांशीराम कॉलोनी
मोहल्ले में ज्यादा बारिश होने पर जल भराव होता है। नई पाइप लाइन के कनेक्शन घरों तक की बजाय बाहर पाइप लगाकर छोड़ दिए गए हैं। - रिजवान खां वार्ड निवासी
दो महीने से पाइप लाइन लीकेज है। पानी की आपूर्ति शुरू होने पर पानी सड़क पर बेकार बहता रहता है। लीकेज के कारण घरों में भी पानी नहीं पहुंच रहा है। - इदरीश खां, दुकानदार

सभासद बोले- वार्ड के विकास में भेदभाव हो रहा है
वार्ड सभासद सुहैल खां का कहना है कि उनके वार्ड के विकास में भेदभाव हो रहा है। वार्ड की कई सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। गायत्री प्रज्ञा पीठ के पास बनी नई कॉलोनी में सड़क और अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। उन्होंने नगर पालिका पर नियम विरुद्ध नगर में बने चार मंजिला मकान पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि सिर्फ नियमों के मुताबिक तीन मंजिल मकान ही बन सकते हैं। बुधवार को साप्ताहिक बाजार सड़क पर लगने से हो रही परेशानी तो भी दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें