फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा-करनपुर मार्ग पर सोमवार को रात करीब 10:30 बजे फैक्टरी से ड्यूटी कर लौट रहे साइकिल सवार ग्रामीण को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। सिर में गंभीर चोटें आने से उनकी मौत हो गई। गांव बैजनाथपुर निवासी हरी सिंह ( 40) पुत्र पृथ्वी सिंह उत्तराखंड के काशीपुर क्षेत्र में स्थित एक पेपर मिल में मजदूरी करते थे। वह ड्यूटी कर साइकिल से घर जा रहे थे। मार्ग पर रूपपुर के पास उन्हें तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। साइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उधर से गुजर रहे अन्य फैक्टरी कर्मियों ने दुर्घटना की सूचना हरी सिंह के घर पर दी। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और हरी सिंह को सरकारी अस्पताल लेकर आई। ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर ने बताया कि उनकी पहले ही मौत हो चुकी है। सूचना पर हरि सिंह के परिजन भी अस्पताल में आ गए। हरि सिंह की मौत से उनकी पत्नी उषा, मां केवली, बेटी नैनी, पिता पृथ्वी सिंह का रोते हुए बुरा हाल था। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें