फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से बिना बिजली हैं लोग

Mon, 28 May 2018 01:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / मुरादाबाद
विज्ञापन
light shimla
विज्ञापन
भीषण गर्मी मेें जब लोगों को पंखा-कूलर के सामने भी राहत नहीं मिल रही है, तब पांच हजार की आबादी बिना बिजली के जिंदगी काट रही है। पांच दिन से हरथला स्टेशन रोड की गुलामबाग कालोनी में बिजली नहीं है।
विज्ञापन


लगातार शिकायतों के बावजूद अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। आलम यह है कि पांच दिन में कालोनी में मात्र छह घंटे ही बिजली मिली है। गुलाब बाग कालोनी में बिजली की जर्जर तारों की लाइन है। जर्जर तारों के चलते यहां लगातार फाल्ट हो रहे हैं। गर्मी बढ़ने पर ओवरलोडिंग के चलते लाइन और ट्रांसफार्मर में रोजाना फाल्ट हो रहे हैं। 


एक महीने से लाइनमैन और जेई लाइन को रोजाना ठीक कराते थे। उसके बाद दस-12 घंटे सप्लाई मिल जाती थी। पांच दिन से कालोनी में फाल्ट ठीक करने ही कोई नहीं पहुंच रहा है। शिकायत करने पर दो-तीन बार लाइन और ट्रांसफार्मर के फ्यूज को ठीक कराया गया, लेकिन वह कुछ घंटे ही चल सके। ऐसे में पांच दिन में केवल छह घंटे आपूर्ति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नाराज लोगों ने रविवार शाम कालोनी में हंगामा किया। परेशान लोगों ने सोमवार को एक्सईएन का घेराव करने का एलान किया है। 
... 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें