फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: टूटी सड़कें और बिजली संकट से जूझ रहे लोग...आज भी सड़क कच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। टूटी सड़कें। पानी की किल्लत। बिजली संकट से भी लोग परेशान हैं। एक रास्ता तो आज भी कच्चा है। वार्ड 51 में मोहल्ला रहमत नगर की समस्याओं को दूर करने के लिए निगम प्रशासन आज भी ध्यान नहीं दे रहा है। बारिश के समय यहां कीचड़ और जलभराव हो जाता है, जिसके कारण राहगीरों, खासकर बुजुर्गों को काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

कहने को तो मुरादाबाद महानगर स्मार्ट सिटी है लेकिन नगर निगम के वार्ड 51 के मोहल्ला रहमत नगर को देखकर ऐसा आभास भी नहीं होता है। यहां इमामबाड़े वाली मस्जिद तक जाने वाली सड़क की हालत खस्ता है। अन्य सड़कें भी बदहाल ही है। सफाई की व्यवस्था भी कोई खास अच्छी नहीं दिख रही है। जिसके कारण सड़कों पर गंदगी नजर आती है। यहां के लोगों को इन दिनों बिजली कटौती की भी भारी दिक्कत है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर रोज रात को कटौती होती है। मोहल्ले में लगा सार्वजनिक हैंडपंप भी लंबे समय से खराब पड़ा है, जिससे स्थानीय निवासियों को पानी के लिए भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम का पानी लोगों के घरों तक नियमित रूप से नहीं पहुंच रहा है। लोगों को कहना है कि भले ही महानगर को स्मार्ट सिटी बना दिया गया हो लेकिन धरातल पर स्थिति कुछ और ही है। यह क्षेत्र बुनियादी सुविधाओं के अभाव में किसी पिछड़े गांव से भी बदतर लगता है।
-
इमामबाड़े वाली मस्जिद तक जाने वाली सड़क को अब तक बनाया ही नहीं गया है, सड़क कच्ची होने के कारण काफी जर्जर अवस्था में है, जिसमें बारिश के दौरान चलने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

- हकीम मोहम्मद जमाल,
राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनता का अधिकार चैरिटेबल ट्रस्ट।


सिर्फ एक जगह नहीं बल्कि पूरे वार्ड 51 में नालियां बंद हैं। जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। जिसके कारण बदबू आती रहती है। गंदगी की वजह से निकलना मुश्किल है।
मोहम्मद इकराम
-

- रहमत नगर गली नंबर 2 की हालत काफ़ी जर्जर है। थोड़ी सी भी बारिश में जल भराव हो जाता है। जगह-जगह गड्ढे हैं। सड़क नीची हो चुकी है। इस सड़क का निर्माण कार्य कराया जाना आवश्यक है।
मोहम्मद वाहिद
-

- जगह-जगह कूड़ा पड़ा है। नालियां चोक हैं। गंदगी की वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और किसी भी जगह यहां नगर निगम द्वारा फागिंग भी नहीं कराई जाती, ना हीं कोई साफ सफाई होती है।
मोहम्मद कलाम


- गली नंबर एक में सड़क लंबे समय से जर्जर पड़ी है। नालियां बंद पड़ी हैं। सुबह को सड़क पर पानी भर जाता है। जिससे लोगों का निकलना दुश्वार हो जाता है। गंदगी भी बहुत है।
नबी हुसैन
-
वर्जन
- महानगर में सभी वार्डो में नियमित रूप से सफाई कराई जा रही है, बारिश के दौरान भी टीम अलर्ट रहती है, फिर भी कहीं कोई दिक्कत है तो नगर निगम में शिकायत करें, समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

- अजीत कुमार, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें