फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर 9.5 लाख चोरी करने का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। कॉपर स्क्रैप दिलाने के बहाने घर बुलाकर दो लोगों को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर 9.5 लाख रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने दूसरे नामजद आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन


अमरोहा के डिडौली अंतर्गत श्योनाली के फिरोज आलम ने 18 जून को कांठ थाने में दर्ज कराई एफआईआर में कहा था कि वह कॉपर स्क्रैप खरीदने बेचने का काम करता है। कांठ के बिचपुरी निवासी आमिर ने उसे माल दिलाने की बात कही थी, उसके कहने पर बतौर एडवांस 65000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर भी कर दिए थे। 17 जून को आमिर ने फोन पर सामान आने की बात कही थी। उन्होंने पाकबड़ा के लोधीपुर में माल का सैंपल देखने के बाद वह बैग में 9.5 लाख रुपये रखकर अपने पिता मोहम्मद हफीज और मुरादाबाद सिविल लाइन के सेरूआ निवासी दोस्त फरहत अली के साथ कार से बिचपुरी आया था। आरोप है कि आमिर ने अपने घर पर पिता निसार, बहन सोनम और पैगंबरपुर निवासी नदीम के साथ मिलकर उसके पिता व दोस्त नशीली कोल्डड्रिंक पिला दी थी और उसे आमिर व नदीम माल मालिक से सौदा कराने की बात कहकर कुछ दूर ले गए थे। नशीली कोल्डड्रिंक पीने से उसके पिता व दोस्त बेहोश हो गए थे। आरोप है कि इसी दौरान 9.5 लाख रुपये से भरा बैग इन लोगों ने चोरी कर लिया था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सोनम को तो उसी दिन गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था। अब शनिवार को नदीम निवासी पैगम्बरपुर सुखवासी लाल थाना कांठ को भी गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें