फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बाइक की टक्कर से मोर घायल दुकानदारों ने किया उपचार

Sun, 03 Aug 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
बिलारी में सिरसी रोड पर घायल मोर का उपचार करते दुकानदार-संवाद
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र में सिरसी रोड पर ढकिया नरू हनुमान मंदिर के निकट बाइक की टक्कर से घायल हुए मोर का आसपास के दुकानदारों ने उपचार कर वन विभाग को सौंप दिया।
विज्ञापन

शनिवार शाम लगभग छह बजे अचानक ढकिया नरू के जंगल की ओर से आया मोर टांडा अमरपुर के जंगल में जाने के लिए बिलारी सिरसी सड़क मार्ग को पार करने लगा। इस दौरान बिलारी से सिरसी की ओर जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात बाइकसवार ने मोर को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से मोर घायल होकर सड़क पर ही छटपटाने लगा।
इस दौरान पड़ोसी दुकानदार ढकिया नरू निवासी मोहम्मद सलीम और टांडा अमरपुर गांव के पूर्व प्रधान चौधरी अमरेंद्र सिंह ने घायल मोर को सड़क से उठाकर उसका उपचार किया। राष्ट्रीय पक्षी मोर के घायल हो जाने की खबर पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान थाना बिलारी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल मोर को बेहतर उपचार के लिए वन विभाग को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें