फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांवडि़यों की भीड़ से हर ओर छाई है भगवा छटा

Sun, 03 Aug 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
कांठ से होकर शिव रथ लेकर जाते कांवड़िये।
विज्ञापन
कांठ। बम-बम भोले के जयकारों संग कांवड़ियों के जत्थे पवित्र गंगाजल लेकर लगातार वापस हो रहे हैं तो दूसरी ओर तमाम जत्थे हरिद्वार के लिए कांठ नगर से होकर जा रहे हैं। इससे हर ओर भगवा छटा आई हुई है। धार्मिक भजनों पर नाचते गाते कांवड़िये अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

चार अगस्त को सावन माह का चौथा और अंतिम सोमवार है, जिस पर शिवभक्त शिवालयों पर जलाभिषेक करेंगे। शनिवार को भोले के भगवा वस्त्रधारी भक्तों की टोलियां नाचती गाती कांठ से होकर निकली तो पूरे क्षेत्र का वातावरण शिवमय हो गया।
बड़ी तादाद में कांवडि़यों की वापसी देर रात तक होती रही। कांवड़ जत्थों में सुंदर-सुंदर झांकियां भी शामिल रहीं। इसे लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा था। इधर हाईवे पर पुलिस पूरा दिन गश्त करती रही है। शनिवार को डीजे आदि साथ भारी तादाद में कांवडि़यों के जत्थे हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाने के लिए भी निकले।
विज्ञापन

सेवा शिविरों में हो रही है कांवड़ियों की सेवा : नगर के गांधी आश्रम परिसर में चल रहे विश्व हिंदू परिषद के शिविर में कांवड़ियों के लिए भोजन, जल, विश्राम आदि की व्यवस्था की गई है। यहां पूर्व जिला प्रमुख मोनू विश्नोई, नगराध्यक्ष अजयपाल तोमर, सचिन अग्निहोत्री आदि व्यवस्था में लगे हुए हैं। इसी के साथ नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अजयवीर सिंह पप्पू के यहां भी कांवड़ियों की सेवा और सत्कार किया जा रहा है। इसके अलावा रोडवेज बस स्टैंड के सामने, सलेमपुर मोड़, कांवड़ पथ मार्ग सहित अन्य स्थानों पर भी कांवड़ियों के लिए भंडारे चल रहे हैं।

कांठ से होकर शिव रथ लेकर जाते कांवड़िये।

कांठ से होकर शिव रथ लेकर जाते कांवड़िये।

कांठ से होकर शिव रथ लेकर जाते कांवड़िये।

कांठ से होकर शिव रथ लेकर जाते कांवड़िये।

कांठ से होकर शिव रथ लेकर जाते कांवड़िये।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें