फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में रहा कड़ा पहरा, ड्रोन कैमरे से भी हुई निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बकरीद पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। ईदगाह और जामा मस्जिद चौराहे पर सुबह से ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया था, जबकि शहर के दूसरे हिस्से और संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाकों में भी पुलिस गश्त करती रही। इसके अलावा ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी शहर में भ्रमण पर रहे। अधिकारी बीच-बीच में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश देते रहे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही ईदगाह और जामा मस्जिद की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस और आरएएफ जवानों की तैनाती की गई थी। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर शासन ने दिशा-निर्देश जारी किए थे। सामूहिक नमाज और खुले में कुर्बानी पर रोक लगाई थी। इनका सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद, एडीएम सिटी राजेन्द्र सिंह सेंगर और सीओ कटघर पुलिस सिरोही, एसीएम प्रथम राजेश कुमार भी ईदगाह चौराहे पर सुबह से ही पुलिस बल के साथ पहुंच गए थे। अपर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सिविल लाइंस, चक्कर की मिलक, हरथला में पुलिस बल के साथ रूम मार्च किया और ड्रोन कैमरे से पूरे क्षेत्र पर निगरानी की। मझोला के जयंतीपुर में कुछ भीड़ दिखाई दी। पुलिस के पहुंचने पर लोग अपने घरों में पहुंच गए। एसएसपी प्रभाकर चौधरी शहर में भ्रमण करते रहे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें