फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCS Prelims Exam: स्मार्ट वॉच खुलवाई... अभ्यर्थियों की आंखों की स्कैनिंग, मुरादाबाद मंडल में कड़ी निगरानी

Sun, 22 Dec 2024 12:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद मंडल में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा और सघन जांच के बीच हुई। परीक्षा केंद्रों और शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात रहे। 
विज्ञापन
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद मंडल में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया। मुरादाबाद में शनिवार को 29 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। नकल-विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े प्रबंध किए गए। तलाशी के दौरान अभ्यर्थियों के ईयरिंग्स, घड़ी और अन्य सामान की जांच की गई।

विज्ञापन

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी - फोटो : संवाद

अभ्यर्थियों को स्मार्ट वॉच पहनने की अनुमति नहीं थी। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी देर रात से ही मुरादाबाद पहुंचने लगे थे। जिला प्रशासन ने उनके लिए रैन बसेरों में विशेष व्यवस्थाएं की थीं। सुबह 9:30 बजे पहली पाली की परीक्षा शुरू हुई, जिसमें अभ्यर्थी केंद्रों पर डेढ़ घंटे पहले से ही पहुंचने लगे थे।

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी - फोटो : संवाद
परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक दरोगा और चार सिपाही तैनात थे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई थी। थाना प्रभारी और सीओ ने अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर निगरानी रखी। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो कॉपी की दुकानों को बंद रखा गया।

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी - फोटो : संवाद
परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए रोडवेज और निजी बसों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि शहर में दिन के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई थी। शहर के एंट्री प्वाइंट्स पर पुलिस टीमों को सतर्क रखा गया। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर भी पुलिस बल तैनात किया गया था।

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी - फोटो : संवाद
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने थाना प्रभारियों और सीओ के साथ बैठक की। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए थाना प्रभारी और टीआई, टीएसआई अपनी-अपनी टीमों के साथ रेलवे स्टेशन रोड, कांठ रोड, दिल्ली रोड, रामपुर रोडवेज और बुधबाजार क्षेत्रों में तैनात रहे।

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी - फोटो : संवाद

संभल जिले में नाै केंद्रों पर परीक्षा 

पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा संभल जिले में नाै केंद्रों पर रविवार को आयोजित की जा रही है। दो पालियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए 3848 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पहली पाली संपन्न हो गई है। डीएम का कहना है कि परीक्षा को हर हाल में नकल विहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए इंतजाम किए गए हैं। पहली पाली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई है। दूसरी पाली भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाएगी। डीएम ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी की जा रही है।

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी - फोटो : संवाद

अमरोहा: रुट डायवर्जन भी लागू

अमरोहा में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 16 केंद्रों पर आयोजित हो रही है। सुबह से परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। बॉयोमीट्रिक प्रक्रिया पूरी करते हुए सघन तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा के चलते शहर में रुट डायवर्जन भी लागू रहा।

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी - फोटो : संवाद

मंडी धनौरा: 308 प्रतियोगियों ने छोड़ी परीक्षा 

मंडी धनाैरा में बने केंद्रों में पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा में 308 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। नगर के गांधी इंटर कॉलेज में पीसीएस परीक्षा का केंद्र बनाया गया था। यहां 480 प्रतिभागियों को परीक्षा देनी थी लेकिन सुबह की पाली में मात्र 172 प्रतियोगी ही उपस्थित रहे। प्रतियोगियों के अनुसार करंट अफेयर का पेपर मुश्किल था।

गजराैला में परीक्षार्थियों की सघन तलाशी

गजरौला में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए परीक्षार्थियों की परीक्षा कक्ष में जाने से पहले गेट पर सघन तलाशी ली गई। मेटल डिटेक्टर से उनको चेक किया गया। नगर में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए शिव इंटर कॉलेज व ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें दोनों केंद्र पर 480-480 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

विज्ञापन

रविवार सुबह परीक्षा देने के लिए 8 बजे से ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर आने लगे। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर कड़े इंतजाम किए गए। शिव इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. शलभ भारद्वाज व ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पवन गिरि गोस्वामी के नेतृत्व में शिक्षकों ने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली। बिना चेकिंग किसी को परीक्षा कक्ष में नहीं जाने दिया। मेटल डिटेक्टर से भी परीक्षार्थी चेक किए गए। सुरक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मी मुस्तैद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें