फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज कैसे सेफ जहां स्टोर रूम बना प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री का सेफ हाउस

Mon, 04 Apr 2016 03:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
सेफ हाउस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं का दम भरने वाले जिला अस्पताल में वीवीआईपी की सुविधाआें का ख्याल नहीं है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए अस्पताल में बनाए गए सेफ हाउस को स्टोर रूम बना दिया गया है। सेफ हाउस में आईसीसीयू का सामान रख दिया गया है। वहीं कमरे का हाल भी बेहाल है। दीवारों पर सीलन है।
विज्ञापन


ये हाल तब है जब कमिश्नर ने तीन माह पूर्व दौरा सेफ हाउस की सुविधाएं दुरुस्त करने निर्देश दिया था। वीवीआईपी के लिए जिला अस्पताल में सेफ हाउस बनाया गया है। इसमें हाल, दो कमरे और टायलेट की सुविधा है। कहने के लिए हाल नुमा कमरे में दो बेड और अन्य स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाएं हैं।

बाकी दो कमरों स्टोर बनाया गया है। आईसीसीयू के टूटे बेड, कुर्सी, पार्ट सहित दूसरे सामानों से सेफ हाउस को भर दिया गया है। वहीं मेन कमरों की दीवारों पर सिलन है। ऐसे में अगर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को आकास्मिक स्वास्थ्य सेवाआें की जरूरत पड़ी तो उन्हें कैसे सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी ये एक बड़ा सवाल है।
विज्ञापन


डा. वीके खरे, सीएमएस, जिला अस्पताल का कहना है ‌"सैफ हाउस में आईसीसीयू का रखा गया सामान खाली कराया जाएगा। इसमें आकास्मिक चिकित्सा सेवाओं से जुड़ी सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। ताकि जरूरत पड़ने पर वीवीआईपी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा सके।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें