फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: काशी व अयोध्या तक चलने से वंदेभारत में बढ़ेंगे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मेरठ से मुरादाबाद होते हुए लखनऊ तक चलने वाली (22489-90) वंदेभारत एक्सप्रेस जल्द ही काशी व अयोध्या तक दौड़ेगी। बनारस व अयोध्या तक जाने से इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या बढ़ जाएगी। सितंबर में संचालन शुरू होने से अब तक यह ट्रेन कम यात्रियों के साथ चल रही है। औसतन इसकी बुकिंग 30 प्रतिशत ही रहती है।
विज्ञापन


अब मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार वाराणसी तक किया जा रहा है। रेल मुख्यालय की ओर से वाराणसी तक इसके ठहराव और समय सारणी जारी हो चुकी है। ट्रेन मेरठ से सुबह 6:35 बजे चलेगी। मुरादाबाद में सुबह 8:35 बजे, बरेली में 9:58 बजे, लखनऊ में दोपहर 1:45 बजे, अयोध्या धाम में 3:53 बजे और बनारस में शाम 4:25 बजे पहुंचेगी। मेरठ से लखनऊ तक के समय में कोई बदलाव नहीं है, जबकि बनारस से मेरठ जाने वाली ट्रेन के समय में बदलाव आया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि ट्रेन अयोध्या धाम होते हुए बनारस जाएगी। रेलवे जल्द ही इसके संचालन की तारीख की घोषणा करेगा। उम्मीद है कि जनवरी के पहले सप्ताह में यात्रियों को यह तोहफा मिल जाएगा। ज्ञात हो कि एक सितंबर से इसका संचालन शुरू हुआ था। इसी रूट पर राज्यरानी एक्सप्रेस भी चलती है, जोकि लगभग समान समय में और कम किराये में लखनऊ तक पहुंचाती है। इसलिए वंदेभारत को अधिक यात्री नहीं मिल पा रहे थे। इसलिए ट्रेन को बनारस तक विस्तार दिया जा रहा है।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें