फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें... स्टेशन पर बंद हैं पंखे और वाटर कूलर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गर्मी में भी मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पंखे और वाटर कूलर बंद पड़े हैं। जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से अप्रैल माह से गर्मी की शुरुआत मानने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। केवल प्लेटफॉर्म एक पर पंखे चल रहे हैं।
गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और तापमान में रोज वृद्धि दर्ज की जा रही है। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव यात्रियों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। प्लेटफॉर्म दो, तीन, चार और पांच पर यात्रियों को बिना पंखों के ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। पीने के पानी के लिए वाटर कूलर भी बंद पड़े हैं जिससे यात्रियों को बाहर से महंगा पानी खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
प्लेटफॉर्म एक पर पंखों का चलना यह दर्शाता है कि अन्य प्लेटफॉर्मों पर भी इन्हें चालू किया जा सकता है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता कहना है कि आमतौर पर एक अप्रैल के बाद ही पंखे चालू किए जाते हैं। प्लेटफार्म एक पर चल रहे हैं बाकी प्लेट फार्मों चालू क्यों नहीं हुए यह चेक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वचालित सीढ़ियों की खराबी से यात्री परेशान
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन पर स्थापित स्वचालित सीढ़ियां पिछले दो दिन से खराब हैं। इन सीढ़ियों के बंद रहने के कारण यात्रियों को भारी सामान के साथ सीढ़ियों से चढ़ना पड़ रहा है। विशेष रूप से बुजुर्ग यात्रियों, गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को चढ़ने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें