हरिद्वार के बह्मपुरी निवासी धर्मेंद्र प्रसाद चौरसिया ने बताया कि वह 14 दिसंबर को दून एक्सप्रेस से अपने परिवार के साथ बिहार के डेहरी ऑनसोन जा रहा था। धर्मेंद्र प्रसाद, उसकी पत्नी और मां समेत परिवार के अन्य सदस्य कोच संख्या एस-3 में सफर कर रहे थे। देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच सभी सदस्य हो गए थे। धर्मेंद्र ने बताया कि दो बजे वह जागा तो बैग गायब था। काफी तलाश के बाद भी बैग का पता नहीं चला। बैग में पांच हजार रुपये, जेवर और कपड़े थे। धर्मेंद्र का कहना है कि चोर बैग चोरी कर ले गए हैं। जीआरपी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। चोरों की तलाश की जा रही है।