फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कार्य में लापरवाही बरतने पर पंचायत सचिव, कर्मचारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर पंचायत सचिव कुलगाैरव सिंह और उर्वरक उपलब्ध नहीं कराने पर एम-पैक्स कर्मचारी अंकित को निलंबित कर दिया गया है। डीएम ने यह कार्रवाई ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के गांव वीरूवाला में आयोजित रात्रि चाैपाल में की। साथ ही बीडीओ प्रेम सिंह और एडीओ पंचायत सीपी सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंगलवार को आयोजित चाैपाल के दौरान ग्राम पंचायत सचिव कुलगौरव सिंह द्वारा कर्मचारी आचरण नियमावली का गंभीरता से पालन न करने, सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने की पुष्टि होने पर डीएम ने उन्हें निलंबित करने निर्देश दिए।

इसी प्रकार अदलपुर-सदरपुर स्थित एम-पैक्स के संबंध में किसान ने उर्वरक उपलब्ध न कराए जाने की शिकायत की। जिसपर एडीएम न्यायिक और जिला कृषि अधिकारी को तत्काल मौके पर भेजकर जांच कराई गई। जांच में एम-पैक्स कर्मचारी अंकित की लापरवाही की पुष्टि होने पर उसके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। वहीं आयोजन स्थल पर दिन के समय जनरेटर चलाकर विद्युत लाइटें जलाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। बीडीओ प्रेम सिंह और एडीओ पंचायत सीपी सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने ग्राम स्तर के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने तैनाती स्थल पर ही रात्रि निवास करें तथा ग्रामीणों की शिकायतों एवं समस्याओं को चिन्हित कर उनके समयबद्ध निस्तारण की जिम्मेदारी निभाएं। इस दाैरान एसएसपी सतपाल अंतिल, सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी, एडीएम प्रशासन संगीता गौतम, एडीएम वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय, सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें