फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सारस के संरक्षण के लिए बने वेटलैंड उपेक्षा के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। राज्य पक्षी सारस के संरक्षण के लिए बने वेटलैंड उपेक्षा का शिकार है। उनके आसपास न तो सारस दिखाई दे रहे हैं और न ही तालाब की साफ-सफाई हो रही है।
विज्ञापन

वन विभाग का कहना है कि क्षेत्र में इस समय 10- 12 सारस मौजूद हैं। वर्ष 2012-13 में तत्कालीन डीएम ने सारस संरक्षण में काफी दिलचस्पी दिखाई थी, उनके निर्देश पर वन विभाग में क्षेत्र के गांव फैजुल्लागंज में स्थित बड़े तालाब के पास वेटलैंड बनाया था। 6.11 हेक्टेयर में फैले तालाब में सारसों के बैठने के लिए मिट्टी के टापू भी बनाए गए थे। वन विभाग का गांव के पास तालाब किनारे वेटलैंड के बारे में जानकारी लिखी सूचना अंकित है। लेकिन तालाब में केवल घास नजर आ रही है। वहां बनाए गए टापू भी दिखाई नहीं दे रहे हैं।
दूसरा वेटलैंड नगर में ताली तालाब के पास बनाया गया था लेकिन तत्कालीन डीएम का तबादला हो जाने के बाद इसको डेवलप नहीं किया गया। वन विभाग के रेंजर रवि कुमार गंगवार का कहना है कि वेटलैंड पर वन विभाग अपनी गतिविधियां करता है। तालाब में ठंड के मौसम में बाहर के मेहमान पक्षी यहां आकर रहते हैं। उनका कहना है कि वेटलैंड के तालाब की साफ-सफाई भी होती रहती है। पिछले वर्ष इस तालाब की सफाई की गई थी। सफाई का कार्य डब्लूडब्लूएफ के माध्यम से होता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 10-12 सारस मौजूद हैं। वन विभाग मौजूद सारस की देखभाल करता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 1,2 ठाकुरद्वारा के गांव फैजुल्लागंज के पास स्थित वेटलैंड और तालाब में खड़ी घास
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें