फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में भीग कर बोरों में रखा धान हुआ अंकुरित

विज्ञापन
बिलारी के सरकारी धान खरीद केंद्र पर बारिश से जमा हुआ धान - फोटो : BILARI
विज्ञापन
बिलारी। नगर के सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में स्थित सरकारी धान खरीद केंद्र पर बीते दिनों बारिश हो जाने की वजह से धान की तौल बंद पड़ी है और तीन दिन से क्रय केंद्र प्रभारी और वरिष्ठ विपणन निरीक्षक भी नहीं आए हैं।
विज्ञापन

यहां खरीदे गए धान के अनेक बोरे बीते दिनों बारिश होने से भीग गए थे। खरीदे धान को राइस मिलों पर भेजे जाने के दौरान जब धान के बोरों का उठान किया गया तब अनेक बोरों में धान अंकुरित हुआ निकला है। शुक्रवार को केंद्र के एक चपरासी अंकुरित हुए धान को अलग करते देखे गए। उधर धान क्रय केंद्र प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि फिलहाल केंद्र के उच्चाधिकारियों के आदेश पर केंद्र पर धान की खरीद बंद कर दी गई है। पूर्व से खरीदे हुए धान के जो बोरे रखे हैं, उन्हें चावल मिलों पर भेजने की प्रक्रिया कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें