फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पुलिया बंद होने से 50 किसानों की डूबी धान की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे। सिहोराबाजे में प्लाॅटिंग करने वालों ने पुलिया बंद कर दी। इससे बारिश के साथ घरों का पानी खेतों में भर गया। इसमें 50 किसानों की करीब दो सौ बीघा धान की फसल डूब गई। बुधवार को सिहोराबाजे के पास किसानों ने प्रदर्शन कर पुलिया खोलने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि गांव के पास प्लाॅटिंग करने वालों ने पुलिया के पाइपों पर मिट्टी डालकर बंद कर दिया है। जिससे घरों का पानी खेतों में जा रहा है और तीन दिन मूसलाधार बारिश से रामौतार, मोहन लाल, श्याम लाल, प्रेम सिंह, मलखान सिंह, सुशील, असगर सहित 50 किसानों के दो सौ बीघे धान की फसलें डूब गई है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर किसानों ने प्रदर्शन कर पुलिया से पानी निकासी शुरू कराने की मांग की। प्रधान (प्रशासक) चरनदास ने बताया कि बारिश के बाद तालाबों और घरों का पानी इस पुलिया से निकलता है। प्लाॅटिंग करने वालों से पुलिया खोलने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें