बिलारी। बिलारी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के चारों मंडलों में संगठन की बैठकें हुईं। इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान सफल बनाने पर चर्चा हुई और मंडल स्तरीय कार्य योजना तैयार हुई।
बिलारी नगर मंडल की बैठक मोहल्ला हर्षनगर में पालिका सभासद राकेश यादव के कैंप कार्यालय पर बुलाई गई। बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा के जिला महामंत्री कमल प्रजापति ने कहा कि भाजपा इसे भव्य रूप में मनाएगी। खाबरी मंडल की बैठक सिहारी माला गांव के स्कूल में आयोजित हुई। जिसमें मुख्य वक्ता भाजपा जिला महामंत्री चंद्रपाल सिंह सैनी रहे। बैठक में बताया गया कि 13 से 15 अगस्त तक विशेष अभियान चलाकर प्रत्येक कार्यकर्ता के घर पर तिरंगा लगाया जाएगा। बैठक में मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, मनोज ठाकुर, मंडल अध्यक्ष दयाराम मौर्य, सुरेश सैनी, आनंदी प्रसाद प्रजापति, सुरेंद्र मौर्य,। भाजपा के महमूदपुर माफी मंडल की बैठक में मंडल अध्यक्ष रवि पासी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सैनी आदि ने विचार रखे। संवाद