कांठ। जी-जी हिंदू इंटर कॉलेज मुरादाबाद में हुई जनदीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के बाद नगर के पट्टी मौढ़ा महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के तीन छात्रों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। छात्रों ने जनपदीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में विद्यालय के खेल शिक्षक पदम सिंह के निर्देशन में प्रतिभाग करते हुए अंडर 14 वर्ग के एकल मुकाबले हिस्सा लिया था। परिणाम स्वरूप दिव्यांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और सीनियर वर्ग के डबल्स मुकाबले में शौर्य विश्नोई व असमित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसके बाद इन तीनों छात्रों का चयन मंडल की प्रतियोगिता के लिए किया गया है। छात्रों की इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन सिंह ने खेल शिक्षक पदम सिंह व तीनों छात्रों का उत्साह वर्धन किया है। संवाद ..फोटो सं. 28