फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: कांवड़ियों की बाइक को मारी टक्कर, बरेली निवासी दो लोगों की माैत, हरिद्वार से ला रहे थे गंगा जल

Mon, 28 Jul 2025 01:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

हरिद्वार से गंगाजल लेकर बरेली जा रहे कांवड़ियों की बाइक को दूसरे वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें तीन लोग जख्मी हो गए। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दो कांवड़ियों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
एक्सीडेंट सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मूंढापांडे थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के बाइक सवार बरेली निवासी दो डाक कांवड़ियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों की मौत हो गई। उनका एक तीन साथी घायल है। सभी हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे थे। बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र के गांव करुआताल निवासी माधोराम (23), आकाश(24) और अमर सिंह (17) गांव के अन्य लोगों के साथ बाइक से डाक कांवड़ लेने हरिद्वार गए थे।

विज्ञापन


रविवार रात गंगाजल लेने के बाद सभी बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इस बीच माधोराम, आकाश व अमर सिंह बाइक लेकर अपने साथियों से बिछड़ गए। सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे तीनों दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दलपतपुर पराग फैक्टरी के पास पहुंचे। इस बीच किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

इसमें तीनों घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तीनों को लेकर जिला अस्पताल लाया गया। जहां देखते ही डॉक्टरों ने माधोराम और आकाश को मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवा दिया। घायल अमर सिंह का भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। एसएचओ मूंढापांडे राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मरने वाले युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आते ही शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें