फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जलाभिषेक के लिए जाते सैकड़ों शिवसैनिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। संभल स्थित हरिहर मंदिर में जलाभिषेक के लिए जाते समय शिवसेना (शिंदे गुट) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में कई जनपदों से शहर आए पदाधिकारियों ने अपनी गिरफ्तारी दी। इससे पहले कमिश्नरी चौराहे पर हिंदवी स्वराज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर सभी शिवसैनिकों ने माल्यार्पण किया और संभल के लिए रवाना हुए। स्थानीय प्रशासन ने सभी को छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर रोक लिया जिसके बाद पदाधिकारियों ने अपनी गिरफ्तारी दी। जिला प्रमुख गुड्डू सैनी ने कहा कि हरिहर मंदिर को मुक्त कराने के लिए पार्टी 25 वर्षों से संघर्ष कर रही है। गिरफ्तारी देने वालों में बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बरेली, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, बदायूं, अमरोहा समेत कई शहर के पदाधिकारी शामिल रहे। आखिर में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौैंपा गया। इस दौरान नरेश शर्मा, दीपक सक्सेना, रामप्रसाद प्रजापति, ऋतुल शर्मा, मनोज कुमार, नितिन वर्मा, बाबा कुशल सिंह, चौधरी वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें