फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण केंद्र में घिनौना खेल: संचालिका दूसरे समुदाय के लड़कों संग रहने का बनाती थी दबाव... कई शर्मनाक आरोप

Sat, 27 Jul 2024 12:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

रक्षानंद मूलरूप से कानपुर के किदवईनगर थाना क्षेत्र के साकेत नगर की रहने वाली है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पहले उसका नाम सपना उर्फ मनी वर्मा था, लेकिन उसने अपना रक्षनंदा रख लिया था।
विज्ञापन
मेकअप इंस्टीट्यूट की संचालिका पति समेत गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मांतरण की मुहिम चलाने और असली की जगह नकली प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को मेकअप इंस्टीट्यूट की संचालिका रक्षनंदा खान उर्फ सपना और उसके पति शाहनवाज खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि 23 जुलाई को सिविल लाइंस थाने में तान्या चौधरी ने सपना उर्फ मनी वर्मा उर्फ रक्षनंदा खान और उसके पति शाहनवाज खान व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था। तान्या ने बताया था कि उसके साथ अन्य छात्र-छात्राएं कांठ रोड स्थित मेकअप इंस्टीट्यूट में मेकअप, हेयर ड्रेसिंग समेत अन्य कोर्स कर रहे हैं।

इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेते समय बताया गया था कि यहां मीट-मछली का सेवन नहीं किया जाता है, लेकिन इंस्टीट्यूट में मीट-मछली खाया जा रहा है। इसके अलावा कलावा, सिंदूर, मंगलसूत्र पहनने पर उत्पीड़न किया जाता है। इंस्टीट्यूट के अंदर नमाज भी पढ़ी जाती है। छात्र-छात्राओं ने इंस्टीट्यूट की संचालिका पर आरोप लगाया कि वह हिंदू छात्राओं पर मुस्लिम लड़कों के साथ रहने का दबाव बनाती है। इसके अलावा इंस्टीट्यूट में असली की जगह नकली प्रोडक्ट इस्तेमाल किए जाते हैं।

सिविल लाइंस पुलिस ने तान्या, स्वाति पाल और जतिन कुमार सैनी के आरोपों की जांच की। जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित पैसिफिक स्टार होम सोसायटी निवासी रक्षनंदा खान और शाहनवाज खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

धर्म परिवर्तन कर शाहनवाज खान से की शादी
धर्मांतरण की मुहिम चलाने के आरोप में गिरफ्तार की गई रक्षानंद खान मूलरूप से कानपुर के किदवईनगर थाना क्षेत्र के साकेत नगर की रहने वाली है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पहले उसका नाम सपना उर्फ मनी वर्मा था, लेकिन उसने धर्म परिवर्तन कर अपना रक्षनंदा रख लिया था। इसके बाद वह मुरादाबाद में रहने लगी और यहां मेकअप इंस्टीट्यूट खोल लिया। आरोप है कि वह हिंदू छात्राओं को बरगलाती थी। उनसे कहती थी कि वह भी पहले हिंदू थी। छात्राओं पर मुस्लिम लड़कों से दोस्ती करने का भी दबाव बनाती थी। विरोध पर इंस्टीट्यूट से निकालने की धमकी देती थी।

मीडिया के सामने नहीं लाए गए आरोपी
शुक्रवार दोपहर सिविल लाइंस थाने में एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने प्रेस वार्ता की, लेकिन पुलिस आरोपी महिला और उसके पति को मीडिया के सामने नहीं लेकर आई।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने में जुटे छात्र-छात्राएं और अभिभावक
मेकअप इंस्टीट्यूट संचालिका और उसके पति के पकड़े जाने की सूचना मिलने पर इंस्टीट्यूट में कोर्स करने वाले छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक भी सिविल लाइंस थाने में पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करते हुए कहा कि जब संचालिका जेल भेजी जा रही है तो उनकी फीस वापस कराई जाए। हालांकि, पुलिस ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें