फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर में 55 दिन बाद सिर्फ एक नया मरीज,

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में बृहस्पतिवार का दिन राहत भरा रहा। जनपद में संक्रमित एक मरीज मिली। चिकित्सकों का कहना है कि अब शहरवासियों को अधिक सतर्क रहना जरूरी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को कुंदरकी निवासी 23 वर्षीय युवती की आरटीपीसीआर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवती ने तबियत खराब होने के बाद 16 फरवरी को जांच करवाई थी। मुरादाबाद में तीसरी लहर की शुरुआत 23 दिसंबर को हुई थी। बृहस्पतिवार को 55 दिन बाद नए केस की संख्या एक है।
नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद 12 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया है। सक्रिय मरीजों की संख्या 46 है। संक्रमण को रोकने की जिम्मेदारी शहरवासियों की है।
विज्ञापन

इसलिए घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें और शारीरिक दूरी का पालन करें। थोड़ी-थोड़ी देर बाद हाथों को सैनिटाइज करते रहें। यदि किसी व्यक्ति को खासी -जुकाम या बुखार की समस्या है तो जांच अवश्य कराएं। चिकित्सकों के दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन आरटीपीसीआर की 1800 और एंटीजन 1500 जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें