फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चार ट्रोमल में सिर्फ एक चलता मिला, कंपनी को नोटिस, जुर्माना के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर आयुक्त संजय चौहान ने शुक्रवार रामपुर रोड स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट का औचक निरीक्षण कर वहां कूड़ा प्रबंधन कार्य देखा। इस दौरान वहां मानसून शेड, हाईमास्ट लाइट क्षतिग्रस्त मिली। प्लांट में चार ट्रोमल में से केवल एक चालू मिला। इस पर संबंधित कंपनी के अधिकारियों को नोटिस जारी करने के साथ जुर्माना लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण में पाया कि जोन -1 को पूरी तरीके से लेगसी वेस्ट (पुराने कूड़े) से मुक्त कर दिया गया है। प्लांट पर उपस्थित कंपनी के प्रतिनिधि विजय ने बताया कि कंपनी द्वारा जोन -2 में एकत्रित लेगसी वेस्ट से उत्पन्न आरडीएफ का निस्तारण कार्य भी प्रेडर मशीन से शुरू कर दिया गया है। कार्य में तेजी लाने के लिए एक सप्ताह के अंदर एक नई ट्रोमल मशीन को भी प्लांट पर स्थापित कर दिया जाएगा।
फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट के निरीक्षण में विंडो पैड़ पर ऊंचे कूड़े के ढेर पाए गए। इन्हें तत्काल स्क्रीन कर निस्तारित करने के निर्देश दिए। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट का संचालन कर रही हरी-भरी रीसायकल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि रूप किशोर (प्लांट सुपरवाइजर) को सख्त निर्देश जारी करते हुए प्लांट को सुव्यवस्थित ढंग से चलाने तथा संबंधित अधिकारी को कंपनी को नोटिस जारी कर अर्थदंड लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त (द्वितीय) अनिल कुमार सिंह, प्रभारी पर्यावरण अभियंता अभिषेक कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक विजयपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें