फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाजपा जिला-महानगर कमेटी में 14 की जगह सिर्फ आठ महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पारित न होने का विपक्ष पर ठीकरा फोड़ने वाली भाजपा की जिला और महानगर कमेटी में ही आधी आबादी की पूरी भागीदारी नहीं है। दोनों कमेटियों में चार-चार महिलाओं को ही जगह मिली। जबकि इन कमेटियों में सात-सात महिलाओं को शामिल करने की गाइडलाइन जारी की गई थी। वहीं इन दिनों विपक्ष के खिलाफ भाजपा के चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच कमेटी में महिलाओं की हिस्सेदारी चर्चाओं में बनी हुई है।
विज्ञापन


महिला आरक्षण से जुड़ा बिल संविधान संशोधन विधेयक अधिनियम लोकसभा में पारित नहीं हो सका। हालांकि इसका मकसद राजनीति में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ानी थी। इसके समर्थन में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम किए गए। बाइक रैली निकाली गई। महिला सम्मेलन भी आयोजित किए गए। वहीं बिल पास नहीं होने पर विपक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुए विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

दूसरी ओर जिला और महानगर कमेटी में महिलाओं की भागीदारी की अनदेखी की गई। भाजपा जिला और महानगर की कार्यकारणी में जिला कार्यसमिति गठन को लेकर जारी गाइडलाइन के मुताबिक कम से कम सात महिलाओं को संगठन में पद दिया जाना आवश्यक था। इसमें दो महिलाएं अनुसूचित जाति से शामिल की जानी थी। लेकिन महिलाओं को आगे करने वाली पार्टी यहां पिछड़ गई।
विज्ञापन


16 मार्च को भाजपा महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई कमेटी का गठन छह साल, तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद किया गया। कमेटी में छह उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ मंत्री और एक कोषाध्यक्ष शामिल हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी में 59 सदस्य भी हैं। दो अप्रैल को भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। 20 सदस्यीय कमेटी में आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ मंत्री और एक कोषाध्यक्ष शामिल हैं। दोनों में कमेटियों में चार-चार महिलाओं को पदाधिकारी बनाया गया है। जबकि कार्यकारिणी के गठन में कम से कम सात महिलाओं को शामिल करना था।

कमेटियों में भले ही महिलाओं को पूरी भागीदारी नहीं मिली हो लेकिन पार्टी इन दिनों महिला आरक्षण से जुड़ा बिल संविधान संशोधन विधेयक अधिनियम लोकसभा में पारित न होने पर विपक्ष के खिलाफ भाजपा का धरना प्रदर्शन जारी है।

00

- महानगर कार्यकारिणी में महिलाओं को शामिल किया गया है। सात महिलाओं कमेटी में शामिल करने की कोई बाध्यता नहीं थी। योग्यता के हिसाब से महिलाओं को कमेटी में शामिल किया गया है। - गिरीश भंडूला, महानगर अध्यक्ष, भाजपा

00

भाजपा जिला कमेटी में महिला पदाधिकारी

- आदेश चाैधरी (उपाध्यक्ष), कशिश चाैहान, प्रियंका जाटव, ज्योति वाल्मीक (तीनों मंत्री)

00

भाजपा महानगर कमेटी में महिला पदाधिकारी

- सुनीता शर्मा, वनिता मल्होत्रा, सिमरन काैर जाटव और विजयलक्ष्मी पंडित (चारों मंत्री)

00

33 फीसदी की जगह सपा मेें तीन महिला पदाधिकारी

मुरादाबाद। पिछले साल 28 अगस्त को सपा की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई थी। इसमें 62 पदाधिकारी शामिल किए गए। इनमें महिलाओं की संख्या सिर्फ तीन है। जबकि कमेटी 33 फीसदी हिस्सेदारी महिलाओं को देनी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें