मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में नहाने के लिए कोसी नदी में कूदे युवक की डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद उसका शव नदी में ढूंढकर बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, मगर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
मूंढापांडे थानाक्षेत्र के हिरन खेड़ा निवासी सोरन पाल सिंह का परिवार रहता है। सोहन पाल का बेटा डोनू (21) गुड़गांव में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह रक्षाबंधन पर अपने घर आया था। सोमवार दोपहर डोनू अपने चाचा बिंटू तथा फूफा विश्वास के साथ कोसी नदी के किनारे घूमने गया था। इसी दौरान डोनू नदी में नहाने के लिए चला गया।