फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आंधी के दौरान बाइक सवारों पर गिरी पेड़ की डाल, एक की मौत,दो घायल

Fri, 01 May 2026 12:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। आंधी के दौरान अचानक पेड़ की मोटी डाल टूटकर बाइक सवारों के ऊपर गिर गई। जिससे एक ही बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें से बबली की मौत हो गई।जब कि दूसरे का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

छजलैट के गांव भीकनपुर के रहने वाले बबली (42) पुत्र मानचंद, रिजवान और आमिर राज मिस्त्री का काम करते हैं। बृहस्पतिवार की शाम यह तीनों कांठ के उमरी कलां से काम करके एक ही बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। जब यह बिजनौर मार्ग स्थित छजलैट के गांव मथाना और रजपुरा के बीच पहुंचे तो अचानक आई तेज आंधी के दौरान सड़क किनारे खड़े पेड़ की मोटी डाल टूटकर इनकी बाइक पर गिर गई। जिससे तीनों गंभीर घायल हो गए। लहूलुहान हालत में तीनों को सीएचसी कांठ लाया गया। इनके परिजन भी अस्पताल आ गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर बबली और रिजवान को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं आमिर को इलाज के बाद सीएचसी से घर भेज दिया गया। परिजन बेहतर इलाज के लिए बबली और रिजवान को मुरादाबाद के अलग-अलग निजी अस्पतालों में ले गए। जहां चिकित्सकों ने बबली को मृत घोषित कर दिया। वहीं रिजवान को भर्ती कर लिया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक बबली अपने दो भाई में छोटा था। उसकी मौत से पत्नी पुष्पा, बेटे आदित्य सहित सभी परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें