फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला फर्म कर्मी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के नया गांव में बुधवार सुबह एक युवक ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। उसका शव पहली मंजिल पर गैलरी में रस्सी के सहारे लटका मिला। युवक की बहन घर पहुंची तो इसकी जानकारी हो पाई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पीएम रिपोर्ट में भी लटकने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बिलारी थानाक्षेत्र के गांव जरगांव निवासी कमल पाल सिंह परिवार के साथ मझोला के नया गांव में किराये के मकान में रहते हैं। कमलपाल की गांगन तिराहे पर परचून की दुकान है। जबकि छोटे बेटे अखिलेश की डेयरी है। पिता ने पुलिस को बताया कि बड़ा बेटा सुबोध फर्म में काम करता था और भाई के साथ डेयरी पर भी बैठता था। सुबोध रक्षाबंधन पर अपनी पत्नी रूबि और तीनों बच्चों को लेकर जरगांव गया था। मंगलवार शाम वह पत्नी और बच्चों को छोड़कर मंगलवार शाम नयागांव आ गया था। बुधवार रात घर में सुबोध और उसके पिता मौजूद थे। पिता ने बताया कि वह चार बजे दुकान खोलने के लिए घर से निकल गए थे। सुबह करीब साढ़े सात बजे सुबोध की बहन मोनू घर पहुंची तो सुबोध का शव रस्सी के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। बहन ने शोर मचा दिया। इसके बाद आस पड़ोस के लोग आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। तब तक परिजन शव फंदे से उतार चुके थे। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। एएसपी दीपक भूकर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है। पीएम रिपोर्ट में लटकने से मौत की पुष्टि हुई है। आत्महत्या किए जान की वजह साफ नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
पिता बोले, दरवाजा बंद करने के बाद मकान से निकला
मुरादाबाद। सुबोध के पिता कमल पाल ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह चार बजे वह दरवाजा बंद करने के बाद मकान से बाहर निकले थे। लेकिन जब उनकी बेटी घर पहुंची तो दरवाजा खुला हुआ था। उन्होंने इस मामले में जांच कराने की मांग की है। उन्हें शक है कि उनके बेटे के साथ कोई घटना हुई है। घर में किसी तरह की रंजिश और परेशान होने से भी पिता ने इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें