फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालबाग की एक और महिला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बुधवार देर रात 76 लोगों की सैंपल रिपोर्ट आई। इनमें लालबाग निवासी 70 साल की एक महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। जबकि कोविड 19 अस्पताल में भर्ती एक युवक का रिपीट सैंपल भी पाजिटिव आया है। 28 साल के युवक की संशय रिपोर्ट आई है। 73 की निगेटिव रिपोर्ट आई हैं। इनमें अधिकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 108 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि देर रात लखनऊ से 76 लोगों की सैंपल रिपोर्ट आई। इनमें हॉटस्पॉट क्षेत्र लालबाग की 70 साल की महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। महिला की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। परिवार में भी कोई संक्रमित नहीं है। महिला की पोती 18 अप्रैल को राजस्थान कोटा से लौटी है। पोती बिल्कुल स्वस्थ है, लेकिन महिला की पिछले 15 दिनों से तबीयत खराब थी। महिला को 26 अप्रैल को टीएमयू में भर्ती कराया गया। सांस फूलने और बुखार के लक्षण होने पर कोरोना का सैंपल लिया। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 19 साल के एक युवक का रिपीट सैंपल भी पॉजिटिव आया है। सभी के सैंपल 26 अप्रैल को लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें