फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सांसद समेत सात के खिलाफ एक और परिवाद दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सपा सांसद डा. एसटी हसन और उनके रिश्तेदार समेत सात लोगों के खिलाफ एमपी/एमएलए स्पेशल कोर्ट में एक और परिवाद दायर कराया गया है। अदालत ने पुलिस से रिपोर्ट मांगने के साथ ही अगली सुनवाई के लिए सात जनवरी की तारीख तय की है।
विज्ञापन

नागफ नी थानाक्षेत्र के कांठ दरवाजा निवासी अधिवक्ता फ सीहउल्लाह खां ने 21 दिसंबर को एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में सपा सांसद डा. एसटी हसन व उनके रिश्तेदार समीर अहमद, मोहम्मद आसिम, आफ ताब हुसैन, बद्दू मियां, लाल परवेज और वसीम खान नामजद और करीब सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया था। अधिवक्ता ने आरोप था कि सांसद व उनके रिश्तेदार उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। आरोप है कि पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर उनकी संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। कोर्ट में दाखिल किए गए प्रार्थना पत्र में आरोप है कि सांसद ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में कटघर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है। इस मामले में गुरुवार को एक और परिवाद दायर किया गया है। इस बार अधिवक्ता फसीहउल्लाह खां के बेटे अधिवक्ता सैफ उल्लाह ने परिवाद दर्ज कराया है। जिसमें सांसद और उनके रिश्तेदार व अन्य आरोपियों पर संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश, धमकी देने व अन्य आरोप लगाए गए हैं। अपर शासकीय अधिवक्ता कौशल गुप्ता ने बताया कि कोर्ट ने इस मामले में पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। इस मामले की सुनवाई अब सात जनवरी 2021 को होगी। 21 दिसंबर को दायर कराए गए परिवाद की सुनवाई भी सात जनवरी को होनी है।
फसीहउल्लाह खां और उनके बेटे सैफ उल्लाह के खिलाफ कटघर में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है। इन्होंने हमारे रिश्तेदार की संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की है। सुरक्षा कर्मी की रायफल भी छीन कर ले गए थे। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। केस से बचने को ही परिवाद दायर कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. एसटी हसन, सपा सांसद मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें