फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छजलैट में एक, फलैदा में एक साथ दो तेंदुए दिखे , वन विभाग ने की कांबिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर तीन तेंदुए देखे जाने का मामला सामने आया है। जिससे क्षेत्र में तेंदुओं को लेकर लोगों में खौफ व्याप्त है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दोनों जगहों पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


सोमवार को कांठ तहसील व छजलैट थाना क्षेत्र के गांव फलैदा में ग्रामीण विरेंद्र सिंह और विजेंद्र सिंह ने एक साथ दो तेंदुए देखे जाने का दावा किया है। उन्होंने अन्य ग्रामीणों व किसानों को बताते हुए वन विभाग को इसकी सूचना दी। वहीं छजलैट में भी सोमवार को उस स्थान पर फिर से तेंदुए दिखाई देने का मामला सामने आया है, जहां 20 मई को तेंदुए ने भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष अंगद चौधरी के भाई मनीष कुमार पर हमला कर उन्हें घायल किया था। सूचना मिलने पर डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने वन दरोगा राजेंद्र सिंह, वन रक्षक नीटू चौहान आदि के साथ छजलैट और गांव फलैदा पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी ली। साथ ही टीम के साथ कॉम्बिंग भी की। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए खेतों पर अकेले और निहत्थे नहीं जाने के साथ ही बच्चों को नहीं ले जाने की सलाह दी। इसके अलावा जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए हैं। सोमवार को क्षेत्र में तीन तेंदुए दिखाई देने से ग्रामीणों में खौफ व्याप्त हो गया है।
बता दें कि 20 मई को गांव फलैदा के जंगल में किसान के गन्ने के खेत में तेंदुए के दो शावक मिले थे। जिन्हें बाद में मादा तेंदुआ उठाकर ले गई थी। क्षेत्रवासियों को ने घूम रहे तेंदुओं को पकड़वाने के लिए पिंजरे लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन




....
गांव फलैदा में दो और छजलैट में एक तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिली थी, जिस पर दोनों जगह पहुंचकर जांच की गई है। साथ ही ग्रामीणों को भी जागरूक किया गया है। पंपलेट बांटकर उन्हें सतर्क रहने और तेंदुआ दिखाई देने पर सूचना देने को कहा गया है। क्षेत्र के लोगों से अपील है कि वह सतर्क रहें और खेतों पर अकेले न जाएं। - पुष्पेंद्र सिंह डिप्टी वन रेंजर, कांठ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें