फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: डीजे बजाने का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट, इतना पीटा कि एक की चली गई जान

Sat, 19 Mar 2022 09:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

मामले को लेकर पुलिस थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल ने बताया कि डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से मारपीट हुई। मृतक के भतीजे रोहित की ओर से एनसीआर दर्ज कराई गई थी। उसमें गैरइरादन हत्या की धारा तरमीम कर दी गई है।
विज्ञापन
मारपीट में एक की मौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में मूंढापांडे के ईलर रसूलबाद में शुक्रवार होली के मौके पर डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें पिटाई से घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सरदार सिंह पुत्र लल्लू सिंह उनके भाई चमन, बेटे राजीव व पुनीत घर के पास स्थित मंदिर पर शाम करीब छह बजे डीजे बजा रहे थे। आरोप है कि अमर सिंह (55) ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

इसके बाद सरदार सिंह, चमन, राजीव, पुनीत ने लाठी डंडों से पीटकर अमर सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत में परिजन उसे टीएमयू ले गए। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार रात करीब 9 बजे उसकी मौत हो गई है। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें