यूपी से बड़ी खबर सामने आई है। यहां लापरवाही से एक युवक की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए। घटना से गांववालों में काफी गुस्सा है।
घटना अमरोहा के हसनपुर कोतवाली इलाके के गांव झकड़ी की है। दरअसल, शनिवार सुबह गांव में अचानक हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ गया। जिसकी वजह से घरों में मोबाइल चार्जिंग पर लगाते हुए आधा दर्जन लोग झुलस गए।
इनमें से 20 वर्षीय कपिल की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि गांव में लगे ट्रांसफॉर्मर पर डंडे से छेड़छाड़ करने पर हाईटेंशन लाइन का तार एलटी लाइन में टच हो गया, इस वजह से यह हादसा हुआ।