मुरादाबाद। पुलिस लाइन में चल रही उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में शुक्रवार को मेडिकल टेस्ट कराया गया। जिसमें नौ अभ्यर्थी फेल हो गए। शनिवार को मेडिकल टेस्ट हो गया।
उत्तर प्रदेश कांस्टेबल 2018 भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दौड़ परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जा रहा है। मुरादाबाद में 434 पुरूष अभ्यर्थी, 128 महिला अभ्यर्थी का मुरादाबाद पुलिस लाइन में मेडिकल स्टेट होना है। शुक्र वार को 70 अभ्यर्थी बुलाए गए थे। इनमें 63 अभ्यर्थी पास हो गए। जबकि नौ अभ्यर्थी फेल हो गए। एक अभ्यर्थी की फाइल अधूरी थी। जिस कारण उसका टेस्ट नहीं हो पाया। मेडिकल टेस्ट पंद्रह अप्रैल तक चलेगा। मेडिकल स्टेट के लिए एक महिला डाक्टर समेत पांच डाक्टरों का पैनल बनाया गया है।