फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई की मौत, हादसे ने छीन लिया सुहाग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। करवाचौथ पर सड़क हादसे ने जेई की पत्नी से उसका सुहाग छीन लिया। ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे बाइक सवार जेई को अज्ञात वाहन ने मूंढापांडे थानाक्षेत्र में टक्क र मार दी। उनका हेलमेट सिर से निकलकर टूटकर दूर जा गिरा, जिस वजह से जेई को गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

48 वर्षीय जेई संतोष कुमार रामपुर के सिविल लाइन थानाक्षेत्र स्थित ज्वाला नगर कालोनी के रहने वाले थे। वह नलकूप विभाग में मुरादाबाद में में कार्यरत थे। परिवार में पत्नी कल्पना, दो बेटे अभिषेक, अंश और बेटी शिखा हैं। पुलिस के मुताबिक, संतोष कुमार बृहस्पतिवार की शाम को ड्यूटी खत्म कर अपनी बाइक से घर जा रहे थे। जब वह मूंढापांडे थानाक्षेत्र में मनकरा मोड़ के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। वह सिर के बल गिरे, जिससे उनका हेलमेट टूट गया। सिर में गंभीर चोट आई। आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी जेई को उपचार के लिए रामपुर स्थित अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। करवाचौथ त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गई। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें