फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पंजाब मेल के एसी कोच में डेढ़ लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अमृतसर से हावड़ा के बीच चलने वाली पंजाब मेल एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट कोच में यात्री का पर्स चोरी हो गया। जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। रिपोर्ट में यात्री ने दावा किया कि चोरी किए गए पर्स में सोने के आभूषण व नकदी शामिल थी। आजमगढ़ निवासी राम प्रकाश सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी अनीश सिंह व माता सरिता सिंह के साथ अमृतसर से लखनऊ की यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन

23 नवंबर को ट्रेन सुबह 5:25 बजे मुरादाबाद पहुंची थी। पत्नी ने देखा तो उनका पर्स गायब था। पर्स में 10 ग्राम की कानों की झुमकी, सात ग्राम की अंगूठी, 10 ग्राम का चांदी का सिक्का व पांच हजार रुपये नकद थे। उन्होंने लखनऊ के चारबाग जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जो ट्रांसफर होकर मुरादाबाद आ गई।
यात्री का कहना है कि ए-1 कोच से एक बुजुर्ग महिला इनके केबिन में आकर बैठ गई थी। गलती से वह उनका सामना लेकर उतर गई थी, जो बाद में उसने वापस कर दिया लेकिन ज्वेलरी व कैश नहीं मिला। यात्री ने बुजुर्ग महिला पर शक जताया। मुरादाबाद थाने के जीआरपी प्रभारी ने बताया कि तथ्यों के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें