फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमरी थाने में पुलिस से मारपीट का एक और आरोपी गिरफ्तार-00

विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी (रामपुर)। अवैध खनन को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा नेताओं समेत लोगों द्वारा थाने में हंगामा और पुलिस से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अभी एक भाजपा नेता समेत दो नामजद आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

घटनाक्रम के मुताबिक रविवार 22 मई की रात मिलकखानम थाना क्षेत्र के ग्राम डिलारी निवासी बलजीत सिंह और केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर निवासी हरद्वारी लाल के बीच सिमरिया के जंगल में अवैध खनन में उधार के रुपयों को लेकर विवाद हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई थी। थाने में भी दोनों पक्ष भिड़ गए। बीचबचाव करने पर दोनों पक्षों के लोगों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। दरोगा राम सजीवन मौर्य की तरफ से केमरी के भाजपा मंडल अध्यक्ष तथा केमरी किसान सेवा सहकारी समिति के सभापति सौरभ कुमार यदुवंशी व भाजपा पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिलाध्यक्ष रोहताश कुमार मौर्य समेत नौ लोगों के खिलाफ नामजद व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। रिपोर्ट में भाजपा नेता द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस पर पिस्टल तानने का भी आरोप लगाया गया। पुलिस ने सोमवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिलाध्यक्ष रोहताश कुमार मौर्य समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि भाजपा के केमरी मंडल अध्यक्ष सौरभ कुमार यदुवंशी समेत तीन आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
केमरी थाना प्रभारी राजीव कुमार गंगवार के अनुसार मंगलवार की सुबह जानकारी मिली कि पुलिस पर हमला करने वाला आरोपी ग्राम खानपुर निवासी हरद्वारी लाल मेन रोड पर कहीं बाहर भागने की फिराक में किसी वाहन के इंतजार में खड़ा है। पुलिस ने आननफानन में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया गया है तथा वांछित नामजद भाजपा नेता समेत दो आरोपियों को भी गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है ।
विज्ञापन

सीओ ओमकार नाथ शर्मा भी मंगलवार को केमरी थाने पहुंचे और उन्होंने थाना प्रभारी से गिरफ्तार और वांछित आरोपियों की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस पर पिस्टल तानने के आरोप से इनकार करते हुए इसकी जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें