मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तहत शुक्रवार अंतिम दिन मुरादाबाद देहात से विधायक हाजी इकराम कुरैशी, कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान, शहर विधानसभा सीट से एआईएमआईएम उम्मीदवार वकी रशीद, कांठ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार इसरार समेत कई प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।
इसी के साथ जिले में अब तक नामांकन कराने वाले उम्मीदवारों की संख्या बढ़ कर 88 हो गई है। शहर सीट से सर्वाधिक 17 उम्मीदवारों ने व सबसे कम 10 उम्मीदवारों ने ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र से पर्चा दाखिल किया।
विधानसभा वार नामांकन कराने वालों की सूची व उनके दल/पार्टी
मुरादाबाद शहर: इरशाद हुसैन (बसपा), मोहम्मद यूसुफ अंसारी (सपा), रिजवान कुरैशी (कांग्रेस), रितेश गुप्ता (भाजपा), अविनाश चंद्र (सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ कम्यूनिस्ट), राजकुमार कश्यप (विकासशील इंसान पार्टी), राहुल सैनी (लोक शक्ति), डॉ. अरुण प्रकाश (आप), वकी रशीद (एआईएमआईएम), सुभाष दीक्षित (लोग पार्टी), महेंद्र (राष्ट्रीय समानता दल), मो. दानिश (आजाद समाज पार्टी), मंजू (बहुजन मुक्ति पार्टी), विपिन (शिव सेना), शमशाद अहमद (निर्दलीय), मुस्तफा अली (निर्दलीय), नरेश कुमार सैनी (निर्दलीय)।
मुरादाबाद देहात: कमल कपूर (निर्दलीय), मोहम्मद नासिर (सपा), शिशुपाल सिंह (एआईसीयूसी), केके मिश्रा (भाजापा), शीशपाल नागरिक (एकता पार्टी), अकील चौधरी (बसपा), अकरम (आसपा कांशीराम) हाजी इकराम कुरैशी (कांग्रेस), अय्यूब (पीस पार्टी), मोहिद फरगानी (एआईएमआईएम), इशरत अली (आप), लुबना सुहेल (निर्दलीय), विवेक कुमार भटनागर (लोजपा, रामबिलास), मोहम्मद आमिर कुरैशी (निर्दलीय), दानिश कुरैशी (निर्दलीय) प्रत्याशी के रूप से नामांकन कराया।
बिलारी: वसीम अहमद (निर्दलीय), मोहम्मद फहीम इरफान (सपा), परमेश्वर लाल (भाजपा), उमर फारूक (आजाद समाज पार्टी कांशीराम), अनिल कुमार (बसपा), महमूद (बहुजन आंदोलन पार्टी), शकील अहमद साबरी (पीस पार्टी), खालिद जमा (एआईएमआईएम), मोहम्मद आलम (भारतीय जन जाग्रति पार्टी), शहनाज (निर्दलीय), मोहम्मद मोहसिन कमाल (निर्दलीय), प्रकाश चंद्र उर्फ प्रकाश सिंह (आम आदमी पार्टी) मोहम्मद अजीम (लोजपा, रामबिलास), कल्पना सिंह (कांग्रेस), सतीशचंद्र (निर्दलीय),
कुंदरकी: कमल कुमार (भाजपा), जियाउर्रहमान (सपा), दरक्शा बेगम (कांग्रेस), मोहम्मद रिजवान (बसपा), जाबिर हुसैन (आप), रमजानी (आजाद समाज पार्टी), मोहम्मद वारिश (एआईएमआईएम), विपिन कुमार (शिवसेना), अमर सिंह (निर्दलीय), मोहम्मद दाउद खान (निर्दलीय), नसीम अहमद (निर्दलीय), फैजान (निर्दलीय), मुस्लिम अहमद (निर्दलीय), मोहम्मद रिजवान (निर्दलीय), शहनवाज (निर्दलीय) ने नामांकन कराया।
कांठ: ओंकार सिंह (निर्दलीय), कमाल अख्तर (सपा), आफाक अली खां (बसपा), राजेश कुमार सिंह (भाजपा), दुष्यंत सिंह (निर्दलीय), मुजफ्फर खां (निर्दलीय), राशिद हुसैन (निर्दलीय), नादिर अली (पीस पार्टी), नरसिंह सैनी (जन अधिकार पार्टी), रहीसुद्दीन (एआईएमआएम), राजेश कुमार (राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी), हुमैरा अख्तर (निर्दलीय), मोहम्मद असलम उर्फ पासा (निर्दलीय), कैलाश (लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी), त्रिलोक चंद्र दिवाकर (आप), मोहम्मद इसरार (कांग्रेस) ने पर्चा भरा है।
ठाकुरद्वारा: अजय प्रताप सिंह (भाजपा), नवाबजान (सपा), मुजाहिद अली (बसपा), सलमा आगा (कांग्रेस), जलालुद्दीन (आसपा कांशीराम), शाह फैसल अंसारी (आप), सूरज सिंह (राष्ट्रीय समानता दल), आबिद (निर्दलीय), मोहम्मद जावेद (भारतीय जन जाग्रति पार्टी), शहनवाज (निर्दलीय)।