फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा बंधन के दिन भी बहनों की राखी भाईयों के द्वार पहुंचाएगा डाक विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रविवार को रक्षा बंधन के दिन जहां लोग अपने घरों में परिवार के साथ पूरा दिन त्योहार मनाएंगे वहीं डाक विभाग के कर्मचारी बहनों द्वारा भेजी गई राखियां भाइयों के द्वार पहुंचाएंगे। डाक विभाग का डिलीवरी स्टाफ त्योहार के दिन भी काम करेगा। उधर बारिश के बावजूद बहनों ने बाजार में जाकर अपने भाइयों के लिए राखियां खरीदीं।
विज्ञापन

रक्षा बंधन के त्योहार पर बड़ी संख्या में बहनों ने अपने भाइयों के लिए राखियां भेजी हैं। डाक विभाग और कोरियर कंपनियों पर इन दिनों डाक का जबर्दस्त दबाव है। शहर के मुख्य डाकघर में चार से पांच हजार रजिस्ट्री और स्पीड़ पोस्ट हो रही हैं। हजारों डाक डिलीवरी को पहुंच रही हैं। पूरे शहर में डाक वितरण की जिम्मेदारी मुख्य डाकघरों समेत तीन डाकघरों पर हैं। तीनों में डाक वितरण के लिए 63 डाकिया हैं। इनमें मुख्य डाकघर में 52 कर्मी हैं। डाक अधिक होने की वजह से देर शाम तक डाक वितरण कार्य चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी अगले दो दिनों में 10 हजार से अधिक डाक आने की संभावना है।
शुक्रवार को मुहर्रम का अवकाश हो गया। रविवार को राखी का त्योहार है ऐसे में केवल शनिवार का दिन बीच में बचा है इस एक दिन में इतनी डाक गंतव्यों तक पहुंचाना संभव नहीं है। लिहाजा डाक विभाग ने रविवार को अवकाश और त्योहार के दिन भी पोस्ट ऑफिस खोलकर डाक वितरण कराने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

प्रवर डाक अधीक्षक वीर सिंह ने बताया कि रविवार को डाक वितरण के लिए पोस्ट ऑफिस खुलेगा। मुख्य अधिकारी और डाक विभाग का स्टाफ आएगा और डाक वितरण करेगा ताकि बहनों की भेजी गई राखी त्योहार तक भाइयों तक पहुंच जाए। डिलीवरी स्टाफ से कहा गया है कि वह सुबह ही अपने घर परिवार में राखी का त्योहार मनाकर ड्यूटी पर आ जाएं और लोगों की राखियां त्योहार के दिन ही गंतव्यों तक पहुंचा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें