फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जनवरी को सीएम दे सकते हैं छात्रों को स्मार्ट फोन और टैबलेट की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सात जनवरी को मुरादाबाद आ सकते हैं। वह छात्रों को स्मार्ट फोन और टैबलेट का वितरण करेंगे। पहले चरण में एक हजार छात्रों को स्मार्ट फोन और एक हजार को टैबलेट दिया जाएगा। टीएमयू सभागार में कार्यक्रम संभावित है। इसी के मददेनजर डीएम, एसएसपी ने यहां दौरा कर व्यवस्थाएं देखी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा इंटर पास कर स्नातक कक्षा में पढ़ रहे छात्रों को स्मार्ट फोन और इससे ऊपर की पढाई करने वाले मेडिकल और तकनीकी छात्रों को टैबलेट दिया जा रहा है। जिले में भी सीएम योगी द्वारा इनके वितरण की चर्चाएं कई दिनों से चल रही हैं। छह जनवरी को उनके आने की चर्चा रही ।
मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि सीएम के सात जनवरी को मुरादाबाद आने की संभावना है, हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई अधिकृत सरकारी कार्यक्रम नहीं मिला है लेकिन प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारियां शुरु कर दी हैं। सोमवार को जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने टीएमयू का दौरा भी किया। टीएमयू प्रबंधन के साथ व्यवस्थाएं देखी। इसलिए संभावना है कि टीएमयू में ही सीएम द्वारा टेबलेट और स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार दुबे ने बताया कि पहले चरण में जनपद के एक हजार छात्रों को टेबलेट और एक हजार को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। इसकी सप्लाई जिले को मिल गई है। हालांकि उन्होंने बताया कि सीएम कब आएंगे, कार्यक्रम कहां होगा इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इसका निर्धारण प्रशासनिक स्तर पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें