फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: पशुशाला में सो रहे बुजुर्ग को सांड़ ने पटका, हुई मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 10 May 2023 01:57 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पशुशाला में सो रहे वृद्ध कल्लन (65) को सांड़ ने पटक दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के नन्हू वाला गांव में बुधवार सुबह करीब पांच बजे पशुशाला में सो रहे वृद्ध कल्लन (65) को सांड़ ने पटक दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन और ग्रामीण लाठी डंडे लेकर दौड़े तो सांड़ जंगल की ओर भाग गया।

विज्ञापन


कल्लन मूलरूप से भगतपुर के चांदपुर गांव निवासी थे। उनके बेटे जाकिर की नन्हूवाला में ससुराल है। मोहम्मद उमर ससुराल में ही पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। उसके पिता कल्लन भी यहीं रहते थे। कल्लन रोज की रात मंगलवार रात भी पशुशाला में सोए थे। बुधवार सुबह पांच बजे सांड़ पशुशाला में घुस गया और चारपाई पर सो रहे कल्लन को सींगों पर उठाकर जमीन पर पटक दिया। जिससे कल्लन की मौत हो गई। इसी दौरान बेटा मोहम्मद उमर घर से आ गया। उसने देखा कि सांड़ पशु शाला में घुसा हुआ है। उसके शोर मचाने पर अन्य लोग भी आ गए। लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर दौड़े। इसी दौरान सांड़ जंगल की ओर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें