फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन आज, प्रियंका करेंगी संबोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को मुरादाबाद आएंगी। वे रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन को संबोधित करेंगी। सम्मेलन में पश्चिमी यूपी के बारह जिलों के पदाधिकारी शामिल होंगे। रविवार शाम प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मुरादाबाद पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

यूपी में कांग्रेस प्रियंका गांधी के सहारे अपनी सियासी जमीन फिर तैयार करने में जुटी है। दस अक्तूबर कर प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में किसान न्याय रैली करके प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंका था। इसकी अगली कड़ी में पार्टी पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन करा रही है। सोमवार को मुरादाबाद में होने वाले प्रतिज्ञा सम्मेलन में प्रियंका गांधी शामिल होंगी। इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम तीन दिन से मुरादाबाद में डटे हैं। वहीं बुलंदशहर के अनूपशहर में सम्मेलन के बाद देर शाम प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू दोबारा मुरादाबाद पहुंच गए। उन्होंने रामलीला मैदान में तैयारियों का जायजा लिया। वहीं कांग्रेसी प्रियंका गांधी का जगह-जगह स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

सम्मेलन में ये पदाधिकारी होंगे शामिल
- न्याय पंचाय अध्यक्ष, ग्राम पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक कमेटी, जिला कमेटी, शहर कमेटी, वार्ड अध्यक्ष।
इन जिलों के कार्यकर्ता होंगे शामिल
- मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा, बिजनौर, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें