फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रेक्षकों ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की, निष्पक्ष चुनाव कराने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त प्रेक्षकों ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए फोर्स और अधिकारियों की तैनाती के साथ ईवीएम रिजर्व में रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में सामान्य प्रेक्षक कुमार राहुल और पुलिस प्रेक्षक रंजन कुमार शर्मा ने ईद के दिन जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान पुलिस और अर्धसैनिक बलों की उपलब्धता और क्रिटिकल बूथों पर तैनाती के बारे में एसएसपी हेमराज मीणा ने जानकारी दी। दोनों प्रेक्षकों ने प्रभारी अधिकारियों के साथ ईवीएम कंट्रोल रूम, एमसीसी उल्लंघन, क्रिटीकल बूथ, सीजर रिपोर्ट सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों को कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। बताया कि नियमों का पालन कराने पर ही निष्पक्ष चुनाव संभव होगा। बैठक में डीएम मानवेंद्र सिंह, एसएसपी हेमराज मीना, सीडीओ सुमित यादव, एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र, एडीएम नगर ज्योति सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्यम मिश्र, एडीएम न्यायिक शशि भूषण, सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव, मुख्य कोषाधिकारी रेनू बौद्ध, एसडीएम कांठ विनय कुमार ,प्रेक्षक के लाईजन आफिसर राजेश्वर प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन


प्रेक्षकों ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण
सामान्य प्रेक्षक कुमार राहुल एवं पुलिस प्रेक्षक रंजन कुमार शर्मा ने तहसील के नजदीक पहुंचकर ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने जिले के अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम मानवेंद्र सिंह, एसएसपी हेमराज मीना, एडीएम प्रशासन गुलाब चन्द और सहायक जिला निर्वाचन मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें