मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति और देवर पर इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो और मोबाइल नंबर पोस्ट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित महिला ने बताया कि दर्ज कराए केस में बताया कि उसकी शादी कांठ थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद वह मझोला क्षेत्र में रहने लगी।
महिला का आरोप है कि पति और देवर ने इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी बना ली है। जिस पर पति और देवर ने उसके अश्लील फोटो, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड की कॉपी पोस्ट कर दिए।
पीड़िता के मोबाइल पर नए नए नंबरों से कॉल आने लगी। जिससे परेशान होकर पीड़िता न मोबाइल बंद कर लिया। उसने पड़ताल की तो पता चला कि इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई गई है। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से मझोला थाने की पुलिस जांच कर रही है।