फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नर्स ने युवक सहित पांच के खिलाफ दर्ज कराई छेड़खानी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामपुर जिले की नर्स ने बुद्धि विहार मुरादाबाद के बीएएमएस की इंटर्नशिप करने वाले युवक पर छेड़खानी करने, शादी का वादा कर शोषण करने और दहेज के लिए रिश्ता तोड़ने का आरोप लगाया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी युवक, उसके पिता सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रामपुर जिले की एक युवती मुरादाबाद सिविल लाइन क्षेत्र के अस्पताल में नर्स है, वर्ष 2023 में बुद्धि विहार का मुनेश कश्यप भी यहां बीएएमएस की इंटर्नशिप करने के लिए आया। युवती का आरोप है कि दोनों के बीच परिचय हुआ तो मुनेश ने उसे शादी का प्रस्ताव दे दिया। आरोप है कि युवक उसके कमरे पर आकर भी छेड़खानी करने लगा। युवती के पिता शादी की बात करने युवक के घर गए। बात तय भी हो गई लेकिन तीन मई को गोदभराई के लिए वर पक्ष के लोग नहीं पहुंचे। पता किया तो बताया कि वर स्कार्पियो कार व पांच लाख रुपये मांगने लगे। युवती की तहरीर पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुनेश कश्यप, उसके पिता अशोक कश्यप, उसकी मां, बहन व बड़े भाई के खिलाफ छेड़खानी व दहेज मांगने के आरोप में रिपोर्दट र्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें