फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस में नशेड़ी यात्री ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नई दिल्ली-डिब्रुगढ़ राजधानी एक्सप्रेस की बोगी में एक यात्री ने हंगामा किया। ट्रेन जब मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर रुकी तो आरपीएफ और जीआरपी ने समस्या का समाधान किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी यात्री नशे की हालत में था। उसे ट्रेन से उतारकर जिला अस्पताल परीक्षण के लिए भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने उसके नशे में होने की पुष्टि की।
विज्ञापन

रविवार को राजधानी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकी तो यात्री नीचे उतरकर शोर मचाने लगे। स्टेशन पर हंगामे की खबर से जीआरपी, आरपीएफ और टीटीई स्टाफ मौके पर पहुंचे। यात्रियों ने पुलिस को बताया कि उनकी बोगी में एक युवक नेश की हालत में है। खुद को फौजी बताकर सबको अपशब्द कहकर परेशान कर रहा है। यात्रियों का कहना था कि उन्होंने रेल मदद पर भी शिकायत की। आरपीएफ ने नशे में धुत यात्री को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम सिकंदर राय निवासी थाना तेजपुर (असम) बताया। आरपीएफ ने जिला अस्पताल में आरोपी यात्री परीक्षण कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें