फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निमार्ण के बाद काशी और मथुरा के बारें में सोचेगी विश्व हिन्दू परिषद अलोक

विज्ञापन
ताड़ीखाना में विश्व हिंन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी अघ्यक्ष अलोकका स्वागत करते लो - फोटो : CITY
विज्ञापन
पाकबड़ा। राम मंदिर निमार्ण के बाद अब काशी और मथुरा के बारे में सोचा जाएगा, यह बात बुधवार को अपने मुरादाबाद प्रवास के दौरान विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अलोक ने कही। उन्होंने कहा कि जब भगवान राम अपने मंदिर में विराजमान हो जाएंगे इसके बाद काशी और मथुरा के बारे में सोचा जायेगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट पर लगे आरोप निराधार थे, जो कुछ लोगों ने साजिश के तहत लगाये थे। ट्रस्ट ने भगवान राम का पैसा दांत से पकड़कर खर्च किया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद में प्रचारक रहे दिनेश चंद्र त्यागी को श्रद्धांजलि देने मुरादबाद पहुंचे आलोक ने कहा कि समाज से छोटे-बड़े का भेद समाप्त हो और देश में समरसता का माहौल बने और लोग अपनी संस्कृति का पालन करें, ऐसे संस्कार विश्व हिंदू परिषद ने समाज में पैदा किए हैं। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद की एक बस्ती में पलायन का मुद्दा चल रहा है। इसके लिए पुलिस भी संवदेनशील नही है। इसके लिए सरकार से सुरक्षा की मांग की जाएगी। सभी परिवारों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जायेगी। किसी भी परिवार को पलायन नहीं करने दिया जाएगा। राम मदिर ट्रस्ट पर लगे सभी आरोपों को उन्होंने खारिज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें