फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में पानी की टंकी पर चढ़ा बुजुर्ग, पुलिस ने उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के हरथला में बुधवार सुबह एक बुजुर्ग पानी की टंकी पर चढ़ गया। जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को समझाकर नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना प्रभारी सहंसरवीर सिंह ने बताया कि हरथला निवासी शिव विश्नोई (68) के दो बेटे हैं। उन्होंने दोनों बेटों को संपत्ति का बंटवारा कर दिया है। एक बेटे के पास संपत्ति का कुछ हिस्सा ज्यादा आ गया है।
इसी बात को लेकर घर में विवाद चल रहा है। बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि इस रोज-रोज की कलह से परेशान हो गया है। जिससे तंग आकर वह टंकी पर चढ़ गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस के समझाने पर शिव विश्नोई टंकी से नीचे उतर आया था। उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें