फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी में 30390 वोटरों को जारी किए जाएंगे नोटिस

Sun, 11 Jan 2026 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। विशेष गहन पुनीरक्षण यानि एसआईआर 2026 का पहला चरण पूर्ण हो गया है। अब दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसको लेकर कुंदरकी ब्लॉक सभागार में बीलओ को आगामी गतिविधियों को लेकर प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन

29 कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के आरओ अभय कुमार सिंह ने प्रशिक्षण में सभी बीएलओ को बताया की कुंदरकी विधानसभा में 30390 वोटरों का एसआईआर के अंतर्गत 2003 की मतदाता सूची से मिलान नहीं हो पाया है जिनको बीएलओ उनसे निजी रूप से संपर्क स्थापित कर उन्हें नोटिस प्रदान करेंगे। इस कार्य के लिए कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र को 11 सेक्टरों में बांटते हुए इसके लिए 11 एईआरओ नियुक्त किए गए हैं।
कुंदरकी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक कुंदरकी के सभी मतदाताओं को अपने नोटिस का जवाब देने और साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए तीन एईआरओ ब्लॉक कार्यालय कुंदरकी तथा तीन एईआरओ एबीएसए कार्यालय कुंदरकी में रहेंगे, जिन मतदाताओं के नाम एसआईआर 2003 की सूची में नहीं है, उन्हें अपने साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 13 पहचान पत्र में से कोई एक पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर एईआरओ राजेंद्र सिंह, कमलेश कुमार, त्रिलोकी नाथ, कुंवरपाल सिंह, वीआरसी ओमनंदन, ऋषि राम सिंह, मोहम्मद फराज खान व राकेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें