फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में सहयोग नहीं देने पर सात कॉलेजों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सीडीओ आनंद वर्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में कोरोना टीकाकरण की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों की उपलब्धियों की समीक्षा की गई। टीकाकरण में सहयोग नहीं देने पर सीडीओ ने डीआईओएस को सात कॉलेजों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि पिछले 15 दिनों में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य सहयोगी विभागों ने बहुत परिश्रम के साथ टीकाकरण कार्यक्रम संपन्न कराया है। डीआईओएस अपने स्तर से अपने समस्त प्रधानाचार्यों को यह संदेश दे दें कि प्रत्येक विद्यालय में बच्चों का शतप्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराया जाए। दूसरी डोज के टीकाकारण के लिए डयू लाभार्थियों की सूची तैयार की जाए, उन्हें फोन करके निकटवर्ती कोविड टीकाकरण केंद्र पर टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया जाए। ग्रीन मिडोज स्कूल, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, मुस्लिमा इंटर कॉलेज पंडित नगला, टीआरएसएम इंटर कॉलेज, तस्लीमा मुस्लिम इंटर कॉलेज, अंसार इंटर कॉलेज, हैबिट मुस्लिम इंटर कॉलेज द्वारा टीकाकरण कार्यक्रम में कोई सहयोग नहीं दिया गया। उन्होंने डीआईओएस को इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कांठ के चिकित्सा अधिकारी बैठक में अनुपस्थित पाए गए। जिसपर सीडीओ ने स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें